फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Exit Polls 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल आए सामने, प्रशांत किशोर की पार्टी को मिल रही कितनी सीटें?

Tue, 11 Nov 2025 07:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Bihar Exit Polls 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों के मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। किशोर ने खुद चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया। हालांकि, अधिकांश एग्जिट पोल में उन्होंने कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
बिहार एग्जिट पोल-2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण के मतदान में 67.14 फीसदी वोट पड़े। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने पहली बार राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ा है। जानिए किस एग्जिट पोल में जनसुराज पार्टी को कितनी सीटें दी गई हैं। 
विज्ञापन


पीपल्स पल्स ने जनसुराज पार्टी के लिए 0-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जेवीसी पोल में इस पार्टी को 0-1 से एक सीट मिलने का अनुमान है। पीपल्स इनसाइट में जनसुराज पार्टी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पी-मार्क ने प्रशांत किशोर की पार्टी को 1-4 सीटें मिलने का अमुमान जताया है। कई एग्जिट पोल में जनसुराज पार्टी को कोई भी सीट न मिलने का अनुमान जताया गया है। 

ये भी पढ़ें: Bihar Election : सीमांचल में बढ़ा वोट प्रतिशत किसके नाम? बिहार चुनाव में मतदान से कहां खुशी, कहां गम
विज्ञापन


सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही जनसुराज पार्टी
प्रशांत किशोर ने भी 243 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा। उनके कुछ उम्मीदवारों ने बाद ने बाद में नाम वापस लिया। पार्टी की ओर से कई चर्चित चेहरे चुनावी मैदान में हैं। इनमें भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडेय कारगहर से चुनाव लड़ रहे हैं। अर्थशास्त्री नवल किशोर चौधरी बथनाहा से मैदान में हैं। इसके अलावा जियाउद्दीन सीतामढ़ी और आजम हुसैन अनवर बाजपट्टी से मैदान में हैं। 
विज्ञापन


जानिए किस जिले में कितना मतदान हुआ
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 69.02%, पूर्वी चंपारण में 69.31%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29%, मधुबनी में 61.79%, सुपौल में 70.69%, अररिया में 67.79%, किशनगंज में सर्वाधिक 76.26%, पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, भागलपुर में 66.03%, बांका में 68.91%, कैमूर (भभुआ) में 67.22%, रोहतास में 60.69%, अरवल में 63.06%, जहानाबाद में 64.36%, औरंगाबाद में 64.48%, गया में 67.50%, नवादा में सबसे कम 57.11% तथा जमुई में 67.81% मतदान हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें