फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने जा रहा है युवाओं के लिए यूथ फेस्टिवल, जानें क्या है नया

Thu, 21 Feb 2019 05:36 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल एक ऐसा बड़ा मंच है जो हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को प्रदर्शित करता है। दर्शकों को एक ही  मंच पर नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटकों के कलाकारों की एक रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगी, जैसे अवधनिक यूनिट ऑफ कंटेम्परेरी डांस, आमिल - द बैंड, द - ड्रमैटिक्स सोसाइटी ऑफ़ शहीद राजगुरु कॉलेज, जुवेनाइल एनजीओ जैसी कई जानी मानी अन्य संस्थाएं। आपको बता दें कि यूथ फेस्टिवल में विभिन्न  प्रकार की प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


त्यौहार के पहले दिन, लोगों को पुराण भट्ट और उनके समूह द्वारा कठपुतली शो देखने का मौका मिलेगा। वे दूसरे और तीसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अन्य कलाकारों और पहले प्रदर्शनों में जन आकांक्षा प्रतिष्ठान (एनजीओ), फिर गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (होम स्वीट होम) द्वारा एक नुक्कड़ नाटक की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी । यूथ बैंड आमिल द्वारा कुछ सोलफ़ुल म्यूजिक दर्शकों को सुनने को मिलेगा।  आमिल और भी कई अन्य म्यूजिक के लिए जाने जाते है जैसे  बॉलीवुड, डांसिंग नंबर्स और कुछ सूफी फ्युज़न। शास्त्रीय संगीत रुद्राक्षम -पी. वेट्री बूपाथीस द्वारा प्रस्तुत और स्ट्रिंग एनसेंबल भी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इन सभी के बाद आधुनिक यूनिट ऑफ़ कंटेम्पररी डांस अपनी  एक्ट प्रस्तुत पेश करेंगे। दौलत राम कॉलेज  द्वारा,राजस्थानी  लोक नृत्य  दर्शकों को खूब भायेगा। प्रदर्शन के बाद  राजेंद्रन पिल्लई  द्वारा कथकली और मीनू ठाकुर द्वारा कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह 6 दिनों में अनेक चीजे़ देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें