शैक्षिक नवाचार में पहला स्थान: टीम XR Runners — प्रोजेक्ट: Eduscape XR
IIT खडगपुर के छात्रों द्वारा विकसित यह वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों में प्रयोग करने का एक इंटरैक्टिव अवसर देता है। इसमें हैंड-ट्रैकिंग और AI आधारित फीडबैक जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया है।
वेदांत हाजरा, टीम लीडर ने कहा, “देश के कई हिस्सों में लैब की सुविधा नहीं है, जिससे बच्चे सिर्फ किताबों से विज्ञान पढते हैं। हमने इसे बदलने की ठानी है। Wavelaps और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की गाइडेंस और मंच के बिना यह संभव नहीं होता।”
स्वास्थ्य, फिटनेस और वेलनेस में विजेता: टीम Cognihab — प्रोजेक्ट: Cognihab
Cognihab ने एक XR आधारित प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो स्ट्रोक, लेजी आई और एंग्जायटी जैसे मानसिक और शारीरिक रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए पुनर्वास समाधान प्रदान करता है।
ऋषभ कपूर, टीम लीडर ने कहा, “हम रियल मेडिकल सेटिंग में प्रभाव दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और इस हैकथॉन ने हमें अपने दृष्टिकोण को बेहतर बनाने का मौका दिया।”
पर्यटन श्रेणी में अव्वल: टीम LumeXR — प्रोजेक्ट: Immersive Travel Guide
LumeXR ने एक मिक्स्ड-रियलिटी टूरिज्म गाइड विकसित की है, जिसमें 3D मैप, ड्रोन शॉट्स और वीडियो स्टोरीज हैं — जिससे यात्रा की योजना अब सिर्फ सूचना नहीं, अनुभव बन जाती है। यह ऐप पर्यटन स्थलों का आभासी अनुभव प्रदान करता है।
सैवियो, टीम लीडर ने बताया, “हम चाहते थे कि लोग किसी जगह को देखने से पहले महसूस कर सकें। यह सिर्फ एक ट्रैवल ऐप नहीं, सांस्कृतिक कहानी कहने का जरिया है।”
ई-कॉमर्स व रिटेल ट्रांसफॉर्मेशन में विजेता: टीम EMO — प्रोजेक्ट: Heaven Estate
Heaven Estate ऐप ग्राहकों को उनके घर के इंटीरियर डिजाइनों को AR और 3D में देखने की सुविधा देता है, ताकि वे कोई भी फैसला करने से पहले सही आभास ले सकें। इस प्लेटफॉर्म पर डिजाइनर और ग्राहक सीधे संवाद कर सकते हैं।
उत्कर्ष राय, टीम लीडर ने कहा, “हमने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जहां डिजाइनर और ग्राहक आपस में जुडकर बेहतर निर्णय ले सकें।”
मनोरंजन श्रेणी में श्रेष्ठ: टीम Youth Buzz — प्रोजेक्ट: Immersive Warfare Simulator
Youth Buzz ने “The Game of Dimensions” नामक मल्टीप्लेयर टैक्टिकल गेम विकसित किया है, जो VR हेडसेट और मोबाइल पर चलता है। यह गेम विभिन्न डिवाइसों पर एक समान अनुभव देता है।
मोहित शर्मा, टीम लीडर ने कहा, “हमने तकनीक और गेमिंग अनुभव को एक साथ जोडने की कोशिश की है। इस रास्ते की शुरुआत Wavelaps और मंत्रालय ने ही हमारे लिए आसान बनाई है ।”
अब वेव्स समिट में होगा प्रदर्शन
अब ये पांचों विजेता टीमें 1 से 4 मई 2025 को मुंबई में होने वाले WAVES Summit में अपने प्रोजेक्ट्स दुनिया के सामने पेश करेंगी। यह एक वैश्विक मीडिया और मनोरंजन इवेंट है, जिसका आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
अशुतोष कुमार, संस्थापक और CEO, Wavelaps ने कहा, “XR Creator Hackathon सिर्फ नवाचार को नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल भविष्य को दिशा दे रहा है। इन समाधानों से शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन जैसे क्षेत्र पूरी तरह बदल सकते हैं।”
अशुतोष मोहले, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जोडा, “यह प्रतियोगिता सिर्फ तकनीकी नहीं, सामाजिक बदलाव की दिशा है। मंत्रालय का उद्देश्य है कि हम देश के कोने-कोने से ऐसे नवाचारों को सामने लाएं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले।”
इस पूरी पहल को सफल बनाने में Wavelaps के साथ-साथ दो प्रमुख XR कम्युनिटी — BharatXR और XDG की भी अहम भूमिका रही है। इन दोनों संस्थाओं ने प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शन, नेटवर्किंग के अवसर और प्लेटफॉर्म एक्सेस देने में मदद की।
इस हैकथॉन ने साबित कर दिया है कि भारत का युवा तकनीकी दिमाग अब केवल समाधान नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बदलाव की दिशा तय कर सकता है। Wavelaps, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, BharatXR और XDG के इस साझा प्रयास ने भारत को XR नवाचार की वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से खडा कर दिया है।