फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्डस्किल्स शंघाई: 63 स्किल्स में उतरी 70 सदस्यीय टीम इंडिया, 14 महिला प्रतिभागी भी शामिल; दिखा रही हुनर

Sun, 27 Sep 2026 11:29 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में 70 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा ले रहा है। टीम इंडिया 63 स्किल्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है, जिसमें 14 महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन आज होगा।
विज्ञापन
48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के शंघाई शहर में चल रही 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत की 14 युवा महिलाएं विभिन्न कौशल श्रेणियों में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 70 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल ये महिला प्रतिभागी तकनीकी, रचनात्मक, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और सेवा क्षेत्र से जुड़ी 14 अलग-अलग स्किल कैटेगरी में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में भारतीय दल कुल 63 कौशल श्रेणियों में भाग ले रहा है। 22 सितंबर से शुरू प्रतियोगिता 27 सितंबर तक चलेगी।

वर्ल्डस्किल्स में हिस्सा ले रहीं 14 भारतीय महिला प्रतिभागी

क्रमांक प्रतिभागी का नाम
1 संपदा देसाई
2 अनुजा अजय
3 विधि नीरव
4 सानिया जोशी
5 विष्णुप्रिया
6 रशमीत कौर
7 झांसीरानी राउत
8 कृष्णंजलि साहू
9 मेहरुन्निसा
10 स्मृति नाम्बियार
11 टी. साबिर सुतार
12 जुई संतोष
13 मुस्कान
14 तनुश्री मपेश

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी से लेकर हॉस्पिटैलिटी और ब्यूटी तक, इन क्षेत्रों में दिखा रहीं हुनर

महिला प्रतिभागियों की भागीदारी केमिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, रिटेल सेल्स, हेल्थ एंड सोशल केयर, होटल रिसेप्शन, रेस्तरां सेवा, कुकिंग, पेंटिंग और डेकोरेटिंग, हेयरड्रेसिंग, ब्यूटी थेरेपी, बेकरी और पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी जैसे क्षेत्रों में है। वर्ल्डस्किल्स इंडिया की प्रतिनिधि और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार मनीषा सेनशर्मा बताती हैं कि शंघाई में युवा महिलाओं की भागीदारी देश के कौशल विकास क्षेत्र में हो रहे बदलाव को दर्शाती है। सेनशर्मा कहती हैं, महिलाएं तकनीकी और विशेष कौशल से लेकर हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी और हस्तशिल्प से जुड़े क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। हमारा प्रयास युवा महिलाओं को अपनी काबिलियत और इच्छाओं के आधार पर कॅरिअर चुनने और वैश्विक स्तर पर मुकाबला करना है।

इन 14 कौशल श्रेणियों में भारतीय महिला प्रतिभागी

प्रतियोगिता में केमिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में संपदा देसाई, लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग में मेहरुन्निसा बेगम, विजुअल मर्चेंडाइजिंग में अनुजा अजय वारे, फैशन टेक्नोलॉजी में विधि नीरवकुमार सुधार, रिटेल सेल्स में सानिया जोशी और हेल्थ एंड सोशल केयर में विष्णुप्रिया सुनील हिस्सा ले रही हैं। इसी तरह होटल रिसेप्शन में रशमीत कौर हंसपाल, रेस्तरां सेवा में झांसीरानी राउत, कुकिंग में तनुश्री मपेश, पेंटिंग और डेकोरेटिंग में मुस्कान, हेयरड्रेसिंग में जुई संतोष सपके, ब्यूटी थेरेपी में टी. साबिर सुतार, बेकरी में स्मृति नाम्बियार और पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी में कृष्णंजलि साहू भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें