फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कौशल 2026: शंघाई में बजेगा भारत के हुनर का डंका, 63 श्रेणियों में उतरेगी टीम स्किल इंडिया

सार

विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन चीन के शंघाई में होगा, जिसमें टीम स्किल इंडिया 63 कौशल श्रेणियों में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में भारत के युवा 11 नई तकनीकों और कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में इसी माह होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता 2027 में भारत दुनिया के सामने 11 उभरती तकनीकों में अपने हुनर की महारत दिखाएगा। इसमें स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, डिजिटल डिजाइन, बुद्धिमान सुरक्षा प्रणालियां, ड्रोन तकनीक, विनिर्माण, आधुनिक मोबिलिटी समाधान और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


 इससे भविष्य में भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, टीम स्किल इंडिया पहली बार शंघाई विश्व कौशल प्रतियाेगिता 2026 में अपना अब तक का सबसे बड़ा कौशल प्रदर्शन करेगा। कुल 63 कौशल श्रेणियों में लगभग 70 प्रतिभागियों के साथ भाग लेने जा रही है। भारतीय युवा 11 नई कौशल श्रेणियों में अपना दमखम दिखाएंगे। 

इस वर्ष डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, लैंडस्केप गार्डनिंग, रिटेल सेल्स, अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इन क्षेत्रों में भागीदारी कौशल प्रशिक्षण को वैश्विक उद्योग की बदलती मांगों से जोड़ना व नई संभावनाएं तलाशना है। कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की अध्यक्षता में भारतीय टीम विश्व कौशल प्रतियोगिता की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें