फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Teacher's Day 2020: दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व शिक्षक दिवस, जानिए इस बार की थीम

Mon, 05 Oct 2020 10:43 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
TEACHERS DAY - फोटो : self
विज्ञापन

World Teacher's Day 2020: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 अक्तूबर को शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा व शिक्षकों की स्थिति में सुधार के उद्देश्य से विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से विश्व शिक्षक दिवस ऑनलाइन मनाया जा रहा है। दुनियाभर में इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ऑनलाइन सेमीनारों का आयोजन हो रहा है। विश्व के तमाम देश 5 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक विश्व शिक्षक दिवस सप्ताह मना रहे हैं।

विज्ञापन


इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2020 की थीम 'टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर' है। गौरतलब है कि विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए 1994 में यूनेस्को की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन के बाद इस बिल को पारित किया था। जिसके बाद हर साल 5 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन होता है।

यह दिन शिक्षकों व छात्रों के लिए बेहद विशेष है, क्योंकि इस दिन शिक्षकों की भूमिका व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उनको सम्मानित किया जाता है। यूनिसेफ, यूएनडीपी, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा (ईआई) मिलकर हर साल विश्व शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा साल 1966 में शिक्षकों के अधिकारों व जिम्मेदारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही थी। हालांकि, अगल-अलग देश अपने यहां अलग-अलग दिन विश्व दिवस का भी आयोजन करते हैं। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें