फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक दिवस पर शिक्षा मंत्री ने कहा- किताबों से बड़ा प्रेरक और मार्गदर्शक कोई नहीं हो सकता

Thu, 23 Apr 2020 06:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने #माईबुकमाईफ्रेंड अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अभियान की शुरुआत माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर की। निशंक ने ट्वीट में लिखा कि मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप एक पुस्तक पढ़कर इस अभियान के तहत उसके बारे में मुझे बताएं। उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करते हुए सभी से कहा कि वो जो भी पुस्तक पढ़ रहे हैं #माईबुकमाईफ्रेंड अभियान के तहत उसके बारे में जानकारी दें।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक  ने कहा कि आप जब एक पुस्तक खोलते हैं, तो आप एक नई दुनिया खोलते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में सभी को विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो संदेश में कहा कि पुस्तक से बड़ा दोस्त कोई नहीं हो सकता। इससे बड़ी ताकत कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से बड़ा प्रेरक और मार्गदर्शक कोई नहीं हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुस्तकें जीवन के विभिन्न पहलुओं और विभिन्न कठिनाइयों में चट्टान की तरह आपके साथ होती हैं। इसलिए मैं आग्रह करूंगा कि छात्र-छात्राएं भी अपने कोर्स से हटकर कोई न कोई किताब पढ़ें। उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वो अपने दिनभर की व्यस्तता से समय निकालकर किताबें जरूर पढ़ें।  शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को साल में ऐसी किताबें पढ़ने के लिए आग्रह किया है जो कोर्स से हटकर हों और प्रेरक हों।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें