फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: विश्वबैंक और एआईआईबी इस राज्य के स्कूलों के लिए 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज देगा

Wed, 06 Apr 2022 09:59 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार विश्व बैंक और एआईआईबी ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिये 7,500 करोड़ रुपये कर्ज को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के स्कूलों और छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के हजारो स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के मकसद को पूरा करने के लिए विश्व बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की ओर से गुजरात सरकार को 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल, गुजरात सरकार ने स्कूलों के लिए उत्कृष्ट स्कूल मिशन परियोजना शुरू की है। यह लोन/कर्ज इसी के तहत है। 

विज्ञापन


इतने स्कूलों को होगा फायदा
अधिकारी के अनुसार उत्कृष्ट स्कूल मिशन परियोजना के अंतर्गत  35,133 सरकारी और 5,847 सहायता प्राप्त स्कूल आएंगे। परियोजना के तहत इन स्कूलों पर अगले पांच सालों में सरकार 10,000 करोड़ रुपये व्यय करेगी।

कर्ज को मिली मंजूरी
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार विश्व बैंक और एआईआईबी ने इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिये 7,500 करोड़ रुपये कर्ज को मंजूरी दे दी है। इस कोष का उपयोग 41 हजार सरकारी और अनुदान सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षाओं के लिये 50,000 कमरे, 1.5 लाख स्मार्ट कक्षा, 20,000 नये कम्यूटर लैब और 5,000 ‘टिंकरिंग’ लैब के विकास में किया जाएगा। मंगलवार को विश्व बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस परियोजना का अध्ययन करने के लिए गांधीनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजधानी में राज्य शिक्षा विभाग के कमान और नियंत्रण केंद्र का भी दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें