आनन्द इंजीनियरिंग कालेज टैक्निकल कैम्पस, आगरा के बायोटैक्नॉलाजी विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
कालेज में एक दिवसीय ‘‘जैव प्रौद्योगिकी कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया, जिसमें इंटरमीडियेट के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया व बायोटैक्नॉलाजी की नई व उन्नत तकनीक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री प्रकाश कुमार ने डी0एन0ए0 प्रथक्करण एवं एंजाइम काइनेटिक्स पर आधारित प्रयोग सिखाये।
कार्यशाला का मुख्य आकर्षण डी0एन0ए0, अनन्नास से एंजाइम व प्रोटीन को प्रथक कर विद्यार्थियों को दिखाया जा रहा था, जिससे सभी छात्र बडे़ उत्साहित थे, इसके साथ ही छात्रों ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग में उपयोग होने वाले उपकरणों का बारीकी से अध्ययन किया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ कालेज के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष ने किया।
निदेशक महोदय ने बायोटैक्नॉलाजी क्षेत्र में निरन्तर शोध व विकास पर बल दिया तथा इस क्षेत्र को आने वाले समय का सबसे ज्यादा मांग वाला विषय बताया और आये हुए सभी शिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें भी दी।
विभागाध्यक्ष ने जैव प्रोद्योगिकी विभाग में उपलब्ध सभी सुविधाओं व आनन्द कालेज में बायोटैक्नॉजी कोर्सेज के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि आने वाला समय जैव प्रौद्योगिकी युग है और केवल इसी क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनायें हैं।
कार्यशाला में आये सभी छात्रों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कार्यशाला के आयेाजक ने सभी का आभार प्रकट किया तथा जैव प्रौद्योगिकी में अपना योगदान दे रहे विभिन्न वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी दी।
शारदा ग्रुप के वाईस चैयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्यशाला का आयोजन करने के लिए विभाग को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापित कर गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।