फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Vacation: 26 नवंबर से शुरू हो रहीं सर्दी की छुट्टियां, जम्मू-कश्मीर में शीतकालीन अवकाश कार्यक्रम घोषित

Tue, 25 Nov 2025 06:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर और जम्मू के शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सूबे में प्री-प्राइमरी कक्षाएं 26 नवंबर से बंद हो जाएंगी। सभी कक्षाओं का शीतकालीन अवकाश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Winter Vacation in Jammu and Kashmir - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

J&K Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी कक्षाएं 26 नवंबर (बुधवार) से शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो जाएंगी, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं 1 दिसंबर को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

9वीं से 12वीं तक के स्कूल 11 दिसंबर से बंद रहेंगे

कक्षा 9 से 12 तक के लिए शैक्षणिक कार्य 11 दिसंबर से बंद हो जाएगा। कक्षा 8 तक के स्कूल अगले साल 1 मार्च को फिर से खुलने वाले हैं, जबकि उच्च कक्षाएं एक सप्ताह पहले 22 फरवरी से फिर से शुरू होंगी। सरकार ने कहा कि पिछले सप्ताह कश्मीर में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिरने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें