फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NExT Exam: क्या अगले तीन-चार साल तक नहीं होगी नेक्सट परीक्षा? जानें एनएमसी अध्यक्ष ने क्या कहा

Thu, 30 Oct 2025 04:12 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NExT Exam postponed: क्या नेक्सट परीक्षा अब अगले तीन-चार साल तक नहीं होगी? हाल ही में एमएमसी अध्यक्ष के बयान के बाद छात्रों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर नेक्स्ट परीक्षा कब से लागू होगी और क्यों टल रही है? आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NExT Exam: एमबीबीएस छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने देश के एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT), जो एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद मेडिकल लाइसेंस और पीजी एडमिशन के लिए अनिवार्य किया जाना था, अब अगले 3 से 4 वर्षों तक लागू नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


यह निर्णय नई दिल्ली में एनएमसी अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

क्या है NExT परीक्षा?

क्या है NExT परीक्षा?
NExT (National Exit Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा शुरू किया जाना है। इसका उद्देश्य देशभर में मेडिकल शिक्षा और डॉक्टरों की योग्यता के स्तर को एक समान बनाना है।

विज्ञापन


इस परीक्षा के जरिए

  • एमबीबीएस पास करने वाले छात्रों को मेडिकल डिग्री की मान्यता मिलेगी।
  • एमडी/एमएस (पोस्टग्रेजुएट कोर्स) में प्रवेश मिलेगा।
  • विदेश से MBBS करने वाले छात्रों (FMGs) के लिए यह भारत में प्रैक्टिस करने की पात्रता परीक्षा के रूप में काम करेगी। यानि एक ही परीक्षा तीन काम करेगी। लाइसेंस, पीजी एडमिशन और समान मूल्यांकन।

पहले इसे अगस्त 2025 से लागू किए जाने की संभावना थी, लेकिन कानूनी, संरचनात्मक और तार्किक चुनौतियों के कारण इसकी समयसीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।

एनएमसी ने शुरुआत में 2019 बैच के लिए 2023 में NExT परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन छात्रों ने इसे एनएमसी अधिनियम 2019 का उल्लंघन बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद यह परीक्षा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें