फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस डायरीज: डीयू में तैयार होगी एआई टैलेंट की फौज? एएमडी संग साझेदारी, 10 हजार छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 04 Sep 2026 11:18 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

डीयू ने एआई क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए एएमडी के साथ साझेदारी की है। इसके तहत 10 हजार विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ग्रेड एआई ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
डीयू में तैयार होगी एआई टैलेंट की फौज? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय और अमेरिकी चिप कंपनी एएमडी ने अगली पीढ़ी के एआई टैलेंट को तैयार करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। बृहस्पतिवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत अगले साल तक करीब 10 हजार विद्यार्थियों को एआई की इंडस्ट्री-ग्रेड ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


समझौते पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता और एएमडी इंडिया की कंट्री हेड जया जगदीश ने हस्ताक्षर किए। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारत में एआई शिक्षा और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में एएमडी के साथ डीयू की यह साझेदारी अहम भूमिका निभाएगी।

डीयू ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर किए हस्ताक्षर

एमओयू के तहत एएमडी अपना एआई एनगेज डेवलपर प्रोग्राम डीयू में शुरू करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को एएमडी के ओपन सोर्स, एआई सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लर्निंग रिसोर्स और डेवलपर जीपीयू क्लाउड क्रेडिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इस ट्रेनिंग के जरिए विद्यार्थी केवल एआई के सिद्धांत नहीं सीखेंगे, बल्कि इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले टूल्स के माध्यम से एआई एप्लिकेशन तैयार करने, उनकी टेस्टिंग करने का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे।

क्या-क्या सीखेंगे विद्यार्थी?

इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और फैकल्टी को एएमडी के एआई लर्निंग करिकुलम, तकनीकी वर्कशॉप, ओपन-सॉफ्टवेयर इको-सिस्टम और प्रैक्टिकल प्रयोगों के लिए क्लाउड आधारित जीपीयू संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। इस दौरान डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, आदि अधिकारी मौजूद रहे।

एएमडी इंडिया की कंट्री हेड जया जगदीश ने कहा कि डीयू के साथ यह साझेदारी छात्रों को एआई की बुनियादी समझ से आगे बढ़कर वास्तविक एआई समाधान तैयार करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें