फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Students Day: क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से क्या है नाता?

Tue, 15 Oct 2024 07:15 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

World Students Day: विश्व छात्र दिवस, जो कि आज यानी 15 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जी हां, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जो लगभग हर छात्र के लिए प्रेरणास्तोत हैं। भारत के मिसाइल मैन, जो अपनी सादगी और अपने काम से विश्वभर में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विश्व छात्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Students Day: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन की आज डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में विश्व छात्र दिवस को 15 अक्तूबर को मनाया जाने लगा। हर साल 15 अक्टूबर को स्वर्गीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक, शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर मनाया जा रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रयास किए थे, छात्र जीवन के लिए वो प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके सम्मान में ही यह दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को प्यार से "पीपुल्स प्रेसिडेंट" के रूप में भी याद करते हैं। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया।

विज्ञापन

 

विश्व छात्र दिवस 2024  की थीम
विश्व छात्र दिवस को हर साल किसी विशेष थीम के तहत मनाया जाता है। साल 2024 में इस दिवस की थीम ‘छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा’ है। इसका उद्देश्य शिक्षा को केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर, छात्रों के समग्र विकास पर जोर देना है।

Trending Videos

विश्व छात्र दिवस मनाने की शुरुआत
संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार वर्ष 2010 में भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 79वीं जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। उसके बाद से अब तक प्रतिवर्ष विश्व छात्र दिवस को 15 अक्तूबर को मनाया जाने लगा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां और छात्रों को दी गई प्रेरणा को इस दिन याद किया जाता है। उन्होंने मानना था कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं क्योंकि वे छात्रों को उनके संबंधित विषयों में कुशल बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

2002 से 2007 तक वे भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे और अपने कार्यकाल के दौरान वे विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के प्रति अपने स्नेह और जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध हुए। उनकी शिक्षाएं और प्रेरणादायक बातें आज भी लाखों छात्रों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई हैं।

विश्व छात्र दिवस का महत्व
विश्व छात्र दिवस उन सभी छात्रों को समर्पित है जो शिक्षा के माध्यम से अपने और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। डॉ. कलाम ने हमेशा कहा था कि छात्र ही देश का भविष्य होते हैं, और उन्हें अच्छी शिक्षा और सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी समाज की होती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य छात्रों के बीच शिक्षा, रचनात्मकता, और नवाचार को बढ़ावा देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें