फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में व्हॉट्सएप बना विद्यार्थियों को पढ़ाने का माध्यम

Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन को देखते हुए स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों के शिक्षक व्हॉट्सएप के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी नगर निगम के तहत आने वाले सरकारी स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। खास बात है कि ये कक्षाएं व्हॉट्सएप के जरिए चल रही हैं। शिक्षक व्हॉट्सएप के जरिए विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

अगर किसी विद्यार्थी को किसी विषय में दिक्कत हो रही है तो शिक्षक उसे ऑडियो के जरिए समझा रहे हैं। आईएएनएस एजेंसी से बातचीत करते हुए शिक्षिका रितिका अरोड़ा का कहना है कि व्हॉट्सएप के जरिए विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के वीडियो भेजे जा रहे हैं। अगर वीडियो देखकर भी कोई विद्यार्थी किसी टॉपिक को नहीं समझ पा रहा है तो फिर उसे ऑडियो के जरिए समझाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-JEE Main 2020: जेईई मेन की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षक विद्यार्थियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा दी जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें