इन दस्तावेजों के लिए मिलेगी सुविधा
बाढ़ प्रभावित छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की डुप्लीकेट प्रति निःशुल्क मिल सकती है:
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate)
- एडमिट कार्ड (Admit Card)
- मार्कशीट (Marksheet)
- पास सर्टिफिकेट (Pass Certificate)
संबंधित संस्थान के प्रमुख (HOI) को उम्मीदवार के आवेदन का समर्थन करते हुए एक प्रमाण पत्र देना होगा। इस प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उम्मीदवार ने बाढ़ के कारण अपने प्रमाणपत्र खो दिए हैं।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि, यह निर्णय पूरी तरह से मानवीय आधार पर लिया गया है और केवल बाढ़ प्रभावित छात्रों के हित में है। इसे किसी मिसाल के तौर पर नहीं देखा जा सकता।