पश्चिम बंगाल में स्कूल पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस पर एक पाठ शामिल करने पर विचार हो रहा है। विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए शिक्षा विभाग स्कूल कोर्स में वैश्विक महामारी कोरोना पर पाठ शामिल करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए 2021 से स्कूल पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस पर पाठ शामिल करने पर विचार हो रहा है।
पाठ्यक्रम समिति के एक अधिकारी का कहना है कि सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी हाल ही में कोरोना वायरस को रोकने के उपाय के प्रचार-प्रसार का मुद्दा उठाया था। बताया जा रहा है कि स्कूल पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस पर पाठ शामिल करने को लेकर पाठ्यक्रम समिति और विशेषज्ञों के बीच बातचीत भी चल रही है।
एक अन्य अधिकारी का कहना है कि कोरोना वायरस पर पाठ छोटी कक्षाओं से लेकर बड़ी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल होने पर विचार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस के पाठ को शामिल करने के लिए सटीक सामग्री पर फैसला लेने से पहले शिक्षाविदों, चिकित्सकों और विषाणु वैज्ञानिकों के विचार भी जाने जाएंगे।