कोरोना महामारी के बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 12वीं के छात्रों के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। जबकि, 10वीं कक्षा की परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह निर्णय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और छात्रों और अभिभावकों से स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए परीक्षाओं को पूरी तरह से रद्द करने की बढ़ती मांगों के बीच आया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जारी पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 (उच्च माध्यमिक) बोर्ड परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में और कक्षा 10 (माध्यमिक) बोर्ड परीक्षा अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।