आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और शुल्क
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह उस प्रश्न पर 500 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क देकर चैलेंज कर सकता है। यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी।
बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि ईमेल, फैक्स, पत्र, फोन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए चैलेंज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियां ही मान्य होंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए 25 अक्तूबर रात्रि 11.59 बजे तक का समय है।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की जांच करेगा और उसके बाद फाइनल और फ्रीज्ड आंसर की जारी करेगा। इस निर्णय के बाद बोर्ड का फैसला अंतिम होगा और इस पर कोई आगे बातचीत नहीं होगी।
परिणाम और रैंक कार्ड
बोर्ड ने बताया कि JELET और JECA 2025 के परिणाम रैंक कार्ड के रूप में जारी किए जाएंगे। इसमें उम्मीदवार का कुल स्कोर, रैंक और विषयवार अंक दर्ज होंगे। उम्मीदवार अपने रैंक कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ओएमआर शीट की कॉपी और रिस्पॉन्स शीट की डिजिटल प्रति भी डाउनलोड कर लें, ताकि आगे किसी संदर्भ में जरूरत पड़ने पर वे इसका उपयोग कर सकें।