फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2023: पश्चिम बंगाल जेईई की उत्तर कुंजी जारी; इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 10 May 2023 07:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBJEE 2023 Answer Key OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2023 यानी पश्चिम बंगाल जेईई की उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBJEE 2023 Answer Key OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2023 यानी पश्चिम बंगाल जेईई की उत्तर कुंजी जारी की है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर WBJEE उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी यदि कोई त्रुटि हो तो उसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा संचालन प्राधिकरण आपत्तियों का सत्यापन करेगा और परिवर्तनों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। फाइनल आंसर की के आधार पर WBJEE 2023 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

WBJEE 2023 Answer Key डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. WBJEE की आधिकारिक वेबसाइट- wbjee.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध मॉडल आंसर की- व्यू एंड चैलेंज फॉर WBJEE 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यकतानुसार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. WBJEE 2023 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अपनी उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें। 
विज्ञापन

WBJEE 2023 अप्रैल में ही हुई थी परीक्षा

WBJEE का आयोजन 30 अप्रैल, 2023 को दो पारियों में - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक गणित के पेपर और भौतिकी और रसायन विज्ञान के पेपर के लिए किया गया था। परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक आवंटित किया गया था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें