WBCHSE, पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
West Bengal HS Exam 2025: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) 12 फरवरी को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोलेगा। जारी कार्यक्रम अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 3 से 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन विंडो 13 फरवरी, 2025 तक खुली रहेगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "उच्चतर माध्यमिक परीक्षा, 2025 के लिए छात्रों का ऑनलाइन नामांकन 12.02.2025 से 13.02.2025 तक 02 दिनों के लिए फिर से खोला जाता है।"