फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, अद्रिता सरकार ने 696 अंकों के साथ किया टॉप

Fri, 02 May 2025 09:42 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE Madhyamik Result 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 2 मई को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) द्वारा 2025 के 10वीं परिणाम  घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  (wbbse.wb.gov.in) अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कूल सुबह 10 बजे से संबंधित बोर्ड के कैंप कार्यालयों से विद्यार्थियों की कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र कर सकते हैं और उन्हें अपने विद्यार्थियों में वितरित कर सकते हैं।  

आदित्य सरकार 696 अंकों के साथ किया टॉप

पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में अद्रिता सरकार ने रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल से 696 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 694 अंकों के साथ दो छात्र हैं - अनुभव बिस्वास (रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यामंदिर, मालदा) और सौम्या पाल (विष्णुपुर हाई स्कूल)। तीसरे स्थान पर इशानी चक्रवर्ती ने 693 अंकों के साथ कोतुलपुर सरोज बासिनी बालिका विद्यालय से अपना नाम दर्ज किया।  

पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा

जो छात्र अपने WB कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणामों के पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो उम्मीदवार एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे पश्चिम बंगाल कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड जल्द ही पूरक परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विवरण साझा करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं छात्र अपने परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in) पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर "West Bengal Madhyamik Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (जैसा कि एडमिट कार्ड पर है) दर्ज करें।
  • विवरण भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें