फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE Result 2026: पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास, जानें टॉपर्स के नाम और अंक

Fri, 08 May 2026 10:13 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE 10th Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 86.83% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।  
विज्ञापन
WBBSE Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 86.83% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछले वर्ष यह उत्तीर्ण प्रतिशत 86.56 रहा था, जबकि इस बार थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


10वीं में इस बार अभिरूप भद्रा ने 99.71% अंकों के साथ राज्य में टॉप कर कक्षा 10 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है, कालिम्पोंग जिला 95.01 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर (94.02%) और कोलकाता (92.31%) का स्थान रहा। कुल मिलाकर टॉप 10 में 131 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 28 छात्राएं शामिल हैं।

देखें टॉपर्स के नाम

रैंक छात्र का नाम प्राप्त अंक (%)
1 अभिरूप भद्रा 99.71%
2 प्रियतोष मुखर्जी 99.43%
3 सौर्य जाना 99.29%
3 अंकन कुमार जाना 99.29%
3 मैनाक मंडल 99.29%
4 अरिजीत बोर 99.14%
4 रम करमाकर 99.14%
4 सुरोदीप दास 99.14%
4 सोहम जोआरदार 99.14%

बोर्ड की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 2600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। 

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल 34 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। यानी 800 में से कम से कम 272 अंक लाने होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विषय में अलग-अलग पासिंग मार्क्स भी जरूरी हैं। जो छात्र कुछ विषयों में असफल होंगे, उन्हें बाद में बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

पिछले वर्षों का रिजल्ट

पिछले साल माध्यमिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था और रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था। वहीं 2024 में कुल पास प्रतिशत 83.61% दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आप WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • चाहें तो डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें