फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2025: डॉक्टर बनना चाहती हैं बंगाल 10वीं की टॉपर अद्रिता, रोज करती थीं आठ से नौ घंटे पढ़ाई

Fri, 02 May 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अद्रिता सरकार ने 696 अंकों के साथ टॉप किया है। अद्रिता कहती हैं कि वे बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
WBBSE 10th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE 10th Result 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (wbbse.wb.gov.in पर उपलब्ध है। इस बार रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल की अद्रिता सरकार ने 696 अंक हासिल कर टॉप किया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2025 देख सकते हैं। स्कूल 2 मई से अपने नामित बोर्ड कैंप कार्यालयों से छात्रों की मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

86.57% छात्र हुए सफल

इस साल पश्चिम बंगाल कक्षा 10 (माध्यमिक) परीक्षा में कुल 9,69,425 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 86.57 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर, कलिम्पोंग और कोलकाता सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन जिले रहे। परीक्षा में शीर्ष 10 रैंक में कुल 66 छात्र शामिल हैं। इस बार की परीक्षा 10 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।

डॉक्टर बनना चाहती हैं अद्रिता

इस वर्ष महिला वर्ग में रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल की छात्रा अद्रिता सरकार ने टॉप किया है। पत्रकारों से बातचीत में अद्रिता ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई की और जब मन हुआ तब पूरे मन से पढ़ाई की। मुस्कुराते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें उनके माता-पिता का पूरा समर्थन मिला। अद्रिता ने आगे कहा कि वह 12वीं के बाद मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें