11 दिसंबर को परीक्षा
डब्ल्यूबीटीईटी 2022 का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। WBTET 2022 परीक्षा की 2.5 घंटे के लिए होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक-एक अंक वाले कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। इसके लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाएंगे। यह परीक्षा बंगाली और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ WB TET 2022 आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।