WB NEET UG Counselling 2020: पश्चिम बंगाल में मेडिकल, डेंटल और आयुष के लिए नीट- यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। मेडिकल, आयुष और डेंटल कॉलेजों व स्टेट कोटा, प्राइवेट मैनेजमेंट कोटा, आयुष प्राइवेट कॉलेज कोटा और एनआईआर कोटा के तहत 12 नवंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन wbmcc.nic.in के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न एमबीबीएस( MBBS) और बीडीएस ( BDS) पाठ्यक्रमों के लिए लॉक विकल्प भरने का भी आज अंतिम दिन भी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in के जरिए लॉक च्वॉइसिस भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Rajasthan RSMSSB Librarian Result 2020: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में इनरोलमेंट करना होगा और ऑनलाइन फीस देनी होगी। बता दें कि पहले राउंड की नीट यूजी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो गई थी और 16 नवंबर को रिजल्ट आएगा। 18 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी और रिजल्ट 10 दिसंबर को आएगा। जबकि, एडमिशन की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। सेंट्रलाइज मोप-अप राउंड 15 दिसंबर से शुरू होगा और 25 दिसंबर तक एडमिशन हो जाएंगे। कॉलेज राउंड 26 दिसंबर से शुरू होगा और 31 दिसंबर को खत्म होगा।
पश्चिम बंगाल NEET UG काउंसिल कार्यक्रम के अनुसार, WB NEET UG 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट कल 13 नवंबर को जारी की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक