फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : छठी से लेकर नौवीं तक के छात्र बिना परीक्षा होंगे पास

Tue, 08 Dec 2020 03:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
school - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में छठी से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे की सरकार ने यह फैसला लिया है। छठी से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का कहना है कि छठी से लेकर नौवीं तक के छात्रों को इस साल बिना किसी परीक्षा या मूल्यांकन के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC EPFO Recruitment 2020: आयोग ने दिया परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का मौका, 15 दिसंबर से खुलेगी विंडो

शिक्षा विभाग का कहना है कि जब भी स्कूल खुलेंगे और कक्षाओं का संचालन होगा अध्यापकों को नई कक्षा के पाठ्यक्रम को शुरू करने से पहले पिछली कक्षा के सिलेबस को रिवाइज कराना होगा। इस साल दसवीं कक्षा में प्रवेश के लिए कोई सेलेक्शन टेस्ट भी नहीं होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे विद्यार्थियों को क टेस्ट के माध्यम तैयारी कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा: सरकार का फैसला, कोरोना की वजह से नहीं होंगी पीजी और स्नातक की परीक्षाएं

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल मार्च से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए ही शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के सिलेबस को पूरा किया जा रहा है।  हालांकि, कई राज्यों ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला है। स्कूल जाने के लिए विद्यार्थियों से अभिभावकों की सहमति अनिवार्य तौर पर मांगी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें