दो राउंड में होगी काउंसलिंग
काउंसलिंग दो राउंड में आयोजित होगी। राउंड 1 अलॉटमेंट और राउंड 2 अपग्रेडेशन। रजिस्ट्रेशन केवल राउंड 1 की शुरुआत में ही खुला रहेगा। जो उम्मीदवार इस मौके को चूक जाएंगे, उन्हें किसी भी राउंड में सीट अलॉटमेंट के लिए नहीं माना जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना होगा। वहीं, राउंड-1 अलॉटमेंट के बाद सीट स्वीकार करने के लिए 5,000 रुपये एक्सेप्टेंस फी जमा करनी होगी। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट नहीं मिली या जिन्होंने अपग्रेडेशन चुना है, या जिनकी सीट कैंसिल हो गई है, वे राउंड 2 में भाग ले सकेंगे।
WB JECA 2025 Counselling: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़
बोर्ड ने भौतिक रिपोर्टिंग के दौरान जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची जारी की है। उम्मीदवारों को मूल प्रमाणपत्र और स्वप्रमाणित प्रतियाँ साथ लानी होंगी:
- कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट्स
- डोमिसाइल प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र
- यूनिक अलॉटमेंट आईडी
साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी-ए, ओबीसी-बी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी वर्ग में खाली बची सीटें किसी भी राउंड में अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित नहीं की जाएंगी।