पासिंग क्राइटेरिया
उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक अनिवार्य विषय में कुल अंकों का कम से कम 30% यानी 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, कुल अंक, ग्रेड, प्रतिशत, क्वालिफाइंग स्टेटस, और थ्योरी व प्रैक्टिकल के अंक दर्ज होंगे।
स्कूलों के लिए निर्देश
WBCHSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने लॉगिन पोर्टल से छात्रों की अंकतालिका (Statement of Marks) और मार्क्स का सारांश (Synopsis of Marks) डाउनलोड करें। छात्र अपने ओरिजिनल मार्कशीट्स और दस्तावेज़ संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे।