फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB ANM GNM 2026: पश्चिम बंगाल एएनएम-जीएनएम की ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Wed, 15 Jul 2026 08:18 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB ANM GNM 2026: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने एएनएम (आर) और जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 की ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB ANM GNM 2026: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) ने एएनएम (आर) और जीएनएम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने उम्मीदवारों को ओएमआर शीट में किसी प्रकार की गड़बड़ी या उत्तर दर्ज होने में त्रुटि मिलने पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार अपनी शिकायत या चुनौती ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

क्या है ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट?

ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स दरअसल उम्मीदवार की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी होती है, जिसे बोर्ड मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल करता है। इसके जरिए अभ्यर्थी यह जांच सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने जो उत्तर चिह्नित किए थे, वे सही तरीके से दर्ज हुए हैं या नहीं।

यदि किसी उम्मीदवार को अपनी ओर से दिए गए उत्तर और बोर्ड द्वारा रिकॉर्ड किए गए उत्तरों में अंतर दिखाई देता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

राहत की बात यह है कि रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड की ओर से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण जानकारी
 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम पश्चिम बंगाल एएनएम (आर) एवं जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB)
ओएमआर रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी
उपलब्धता का माध्यम ऑनलाइन
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध
आपत्ति शुल्क कोई शुल्क नहीं
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बोर्ड जल्द जारी करेगा

आगे क्या होगा?

बोर्ड सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद अंतिम रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स तैयार किए जाएंगे और उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि, परिणाम घोषणा और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खोलें।
  • यहां "OMR Recorded Response View & Challenge" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट डाउनलोड करें।
  • उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें और किसी त्रुटि की स्थिति में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें