हर वर्ष दिया जाता है पुरस्कार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत के युवा नायकों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को याद करने के लिए 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत का हर बच्चों स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त बने।
हर साल बढ़ रही पुरस्कार के लिए आवेदनों की संख्या
अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हर वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पुरस्कृत बच्चों से कहा, "यह पुरस्कार आपके सपनों, संघर्षों और उपलब्धिों की पहचान है, जो लाखों बच्चों को प्रेरित करेगा। आपने साबित कर दिया है कि जब उचित अवसर मिलता है तो भारत की प्रतिभाएं असंभव को भी संभव कर दिखाती हैं। आप सभी विकसित भारत के चेंजमेकर्स हैं।"