फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2018: शनिवार को आएंगे 10-12वीं के नतीजे, छात्र यहां चैक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

Sat, 26 May 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम शनिवार 26 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया पूर्वाह्न 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर परीक्षाफल घोषित करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि, इस बार हाईस्कूल में 146166 तो इंटरमीडिएट में 130094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। रिजल्ट स्टूडेंट्स uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

फाइल फोटो
इस साल पांच मार्च से शुरू बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त हुईं थी। इस बार निकाय चुनाव को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी शुरू की गईं थी। आपको बता दें कि इस बार हाईस्कूल में 1,49,434 और इंटर में करीब 1,31,000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

उन्होंने बताया कि करीब 21 दिनों में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो गई थी। संयुक्त सचिव बृज मोहन रावत ने बताया कि वर्ष 2017 में 31 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। आने वाले दिनों में सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के दौरान तिथि की घोषिणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें