फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBSE 12th Date Sheet 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से होगी परीक्षा; यहां देखें

Tue, 13 Jan 2026 09:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Board 12th Date Sheet 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक सुबह 10 से 1 बजे होगी। छात्र नीचे पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UBSE 12th Date Sheet 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज, 13 जनवरी 2026 को कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएँ ऑफलाइन मोड में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UBSE 12th Date Sheet 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की डेटशीट

मुख्य विषय और परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं: 21 फरवरी को ड्राइंग और पेंटिंग, 23 फरवरी को हिंदी व कृषि हिंदी, 24 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक (वोकल और पर्कशन), 25 फरवरी को बायोलॉजी, 26 फरवरी को अर्थशास्त्र, 28 फरवरी को साइकोलॉजी, कृषि भौतिकी, कृषि जीवविज्ञान, समाजशास्त्र और गणित, 6 मार्च को राजनीतिक विज्ञान, भौतिकी, एग्रोबोटनी, कृषि अर्थशास्त्र, 7 मार्च को वाणिज्यिक ट्रेड्स, 9 मार्च को समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन व पशु चिकित्सा, 10 मार्च को मिलिट्री साइंस व कंप्यूटर साइंस, 12 मार्च को भूगोल, लेखा शास्त्र, भूविज्ञान, कृषि गणित, 14 मार्च को होम साइंस, 16 मार्च को इतिहास व व्यवसाय अध्ययन, 18 मार्च को अंग्रेज़ी और 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी।

 
तारीख विषय
21 फरवरी 2026 ड्राइंग और पेंटिंग
23 फरवरी 2026 हिंदी / कृषि हिंदी
24 फरवरी 2026 हिंदुस्तानी म्यूजिक (वोकल, पर्कशन, अन्य वाद्य)
25 फरवरी 2026 बायोलॉजी
26 फरवरी 2026 अर्थशास्त्र
28 फरवरी 2026 साइकोलॉजी / कृषि भौतिकी भाग-I / कृषि जीवविज्ञान / समाजशास्त्र / गणित
6 मार्च 2026 राजनीतिक विज्ञान / भौतिकी / एग्रोबोटनी भाग-I / कृषि अर्थशास्त्र
7 मार्च 2026 वाणिज्यिक ट्रेड्स
9 मार्च 2026 समाजशास्त्र / रसायन शास्त्र / कृषि इंजीनियरिंग भाग-I / पशुपालन और पशु चिकित्सा भाग-IX
10 मार्च 2026 मिलिट्री साइंस / कंप्यूटर साइंस
12 मार्च 2026 भूगोल / लेखा / भूविज्ञान / कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी भाग-I / कृषि रसायन भाग-II
14 मार्च 2026 होम साइंस
16 मार्च 2026 इतिहास / व्यवसाय अध्ययन
18 मार्च 2026 अंग्रेजी
20 मार्च 2026 संस्कृत / उर्दू / पंजाबी
 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डेटशीट डाउनलोड करें और परीक्षा नियमों का पालन करें। समय पर पहुंचने और तैयारी पूरी करने से अच्छे परिणाम की संभावना बढ़ती है। UBSE की डेटशीट में सभी विषयों और तारीखों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें