फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: कला विषय के साथ की है 12वीं तो ये क्षेत्र कर रहे हैं आपका इंतजार

Sun, 03 May 2020 09:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

UP Board Exam 2020: लॉकडाउन के चलते अब उम्मीदवारों को 3 मई तक घरों में बैठना होगा। चूंकि हर क्षेत्र की तरह शिक्षा क्षेत्र भी आज इस महामारी के चलते प्रभावित है इसलिए अनेकों राज्यों में बच्चों की सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी टाल दिया है। लेकिन खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां  हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए

आर्ट्स स्टूडेंट्स के पास भी साइंस और कॉमर्स की तरह ही 12वीं के बाद करियर के अनेकों विकल्प मौजूद हैं। आपको बस अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव करना होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए जिन कोर्सेज की मांग ज्यादा है और जहां आपका करियर सुनहरा हो सकता है-
  • ऐसे कुछ कोर्सेज हैं - बैचलर ऑफ फाइन आर्टस्, बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट, बैचलर इन एपेरल डिजाइन, बैचलर इन ग्राफिक डिजाइन, बैचलर इन साइकोलॉजी, बैचलर इन पब्लिक रिलेशन, बैचलर इन जियोग्राफी, बैचलर इन पॉलिटिकल साइंस, बैचलर इन हिस्ट्री व अन्य।
  • इनके अलावा बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, बैचलर इन ट्रेवल एंड टूरिजम, बैचलर ऑफ डिजाइन इन फैशन, टेक्सटाइल, फिल्म मेकिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, बैचलर इन एलीमेंटरी एजुकेशन, बैचलर इन एडवर्टाइजिंग, बैचलर इन फॉरेन लैंग्वेज, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंसेज, बैचलर ऑफ सोशल वर्क (जीएसडब्ल्यू), बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन, बैचलर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्सेज भी स्टूडेंट्स के बीच काफी डिमांड में हैं। देश की अधिकांश यूनिवर्सिटीज में ये कोर्सेज संचालित भी किये जा रहे हैं।
  • इतिहास, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, हिन्दी साहित्य जैसे विषयों में बैचलर डिग्री काफी पुराने हैं। लेकिन ये वापस ट्रेंड में लौट रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ सालों में दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए पॉलिटिकल साइंस के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने आवेदन करते हैं। ये सबसे ज्यादा पॉपुलर कोर्सेज में से एक रहा। इतना ही नहीं, इसमें कट-ऑफ भी सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें