UP Board Exam 2020: लॉकडाउन के चलते अब उम्मीदवारों को 3 मई तक घरों में बैठना होगा। चूंकि हर क्षेत्र की तरह शिक्षा क्षेत्र भी आज इस महामारी के चलते प्रभावित है इसलिए अनेकों राज्यों में बच्चों की सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी टाल दिया है। लेकिन खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।