फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे लाखों शिक्षक, किया आवेदन

Sat, 04 Jan 2020 07:41 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षक महासंघ के सदस्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षक 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने वाले हैं। इसके लिए राज्य के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास सामूहिक रूप से आवेदन भी भेजा गया है। प्रदेश के करीब पांच लाख शिक्षकों की ओर से अवकाश के लिए ये आवेदन भेजा गया है। ये शिक्षक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यभर में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हैं।

विज्ञापन


अब सवाल है कि ये शिक्षक इतनी बड़ी संख्या में ऐसा कदम क्यों उठा रहे हैं? आखिर 21 जनवरी को अवकाश लेकर ये शिक्षक ऐसा क्या करने जा रहे हैं? 

ये भी पढ़ें : UPTET 2019: क्या फिर बदली जाएगी परीक्षा की तारीख, सरकार से की गई मांग

विज्ञापन

दरअसल ये शिक्षक प्रदेश के सरकारी स्कूलों की ढांचागत व बुनियादी सुविधाओं की कमी, कर्मचारियों की कमी को पूरा करने और शिक्षकों के लिए पेंशन की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने नवंबर में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से बात भी की थी। लेकिन बातचीत विफल रही।

इसके बाद संघ ने 21 जनवरी को प्रदेश के सभी स्तर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। साथ ही सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षकों से जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। 
 
महासंघ के संयोजक व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से वार्ता की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने महासंघ के ज्ञापन में सम्मिलित बिंदुओं पर चर्चा करने में असमर्थता व्यक्त कर दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक समुदाय सरकार की उपेक्षा नीति से आहत है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर अपने-अपने जनपदों में प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें : जानें उस महिला को, जिसने शुरू किया था देश का पहला गर्ल्स स्कूल

शिक्षकों की मांगें 

  • सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करे
  • निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दे
  • समान कार्य के लिए समान वेतन दे
  • समान सेवा शर्तें प्रभावी बनाए
  • रिक्त शिक्षकों के पदों को भरे 
इसके अलावा भी कई मांगें हैं जिन्हें लेकर लाखों की तादाद में शिक्षक उत्तर प्रदेश की सड़कों पर उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें