फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Tue, 17 Mar 2020 12:45 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttar Pradesh Polytechnic Entrance Exam 2020: उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है। सत्र 2020-21 में विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट एवं पोस्ट डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 25 मार्च, 2020 तक कर दिया गया है। पहले आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 15 मार्च, 2020 तक का समय था। 

विज्ञापन


बता दें कि उम्मीदवार ग्रुप-A, E1 / E2 और  ग्रुप B / C /D / F / G / H / I / K1 से K8 में से एक यानी अधिकतम तीन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार कि त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों काे 26 से 29 मार्च 2020 के बीच का समय दिया गया, जिनमें वे आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 

उम्मीदवाराें काे प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर जो मेरिट तैयार की जाएगी, उसके बाद ऑनलाइन काउन्सलिंग के जरिए से करीब 1296 संस्थाओं में विभिन्न के लिए 67 पाठ्यक्रमों की सीटों प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों व अन्य अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा -2020

  • ग्रुप-A की परीक्षा 26 अप्रैल 2020 (सुबह 09.00 से दोपहर 12.00 बजे तक) संपन्न होंगी। 
  • ग्रुप-E की परीक्षा 26 अप्रैल 2020 (दोपहर 02.30 से शाम  05.30 बजे तक) संपन्न होंगी। 
  • ग्रुप-B,C,D,F,G,H,I की परीक्षा 27 अप्रैल 2020 (सुबह 09.00 से दोपहर 12.00 बजे तक) ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के प्रमुख जनपदों में (परिवर्तनीय)
  • ग्रुप-K1,K2,K3,K4,K5,K6,K7,K8 की परीक्षा 27 अप्रैल 2020 (दोपहर 02.30 से शाम  05.30 बजे तक) संपन्न होंगी। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढे़ें :   CBSE 2020: कोरोना वायरस के चलते क्या स्थगित हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं?   

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें