फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट: उत्तर प्रदेश अध्यापक भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Wed, 13 May 2020 04:39 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट
विज्ञापन

UP Assistant Teacher Result: उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षक भर्ती का परिणाम आने के बाद आज रिजल्ट का लिंक भी जारी कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 69000 शिक्षक भर्ती के लिए 4,31,466 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 4,09530 उम्मीदवार परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में 146060 उम्मीदवार सफल हुए। इस परीक्षा में एसटी वर्ग के 270, एससी वर्ग के 24308, ओबीसी वर्ग के 84868 और सामान्य वर्ग के 36614 उम्मीदवार पास हुए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2018 में विज्ञापन निकाला गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 06 जनवरी से किया गया था।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम को ऐसे करें चेक:

चरण 1-
पहले परीक्षार्थियों को रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक को क्लिक करना पड़ेगा। 
चरण 3- परीक्षार्थी यहां मांगी गई जानकारी को सबमिट करनी होगी।
चरण 4- वेबसाइट पर जानकारी सबमित करने के बाद परीक्षार्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5- स्क्रीन पर आए रिजल्ट का अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
परीक्षा परिणाम को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें