यूटीईटी 2017 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, उत्तराखंड द्वारा किया गया है। परीक्षा 15 दिसंबर 2017 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार परिषद् की आधिकारिक वेबबसाइट पर जाकर अपन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर UTET I और UTET II दोनों का रिजल्ट उपलब्ध है। UTET I प्राइमरी टीचरों के चयन के लिए आयोजित किया गया था जबकि UTET II अपर प्राइमरी टीचरों के लिए।
इससे पहले बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की आंसर-की जारी की थी जिसे चैलेंज करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2018 थी। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद 10 फरवरी को फाइनल आंसर-की जारी की गई। इसके आधार पर ही परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
ऐसे चेक करें UTET 2017 Result
स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटच www.ubse.uk.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए DEPARTMENTAL EXAM/UTET के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: http://utet-2017result.com/Default.aspx के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4: नई विंडो खुलते ही दिए गए बॉक्सों में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
UTET 2017 Result Declared: Check Your Scores Now