उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई) के परीक्षा विभाग ने कैरी ओवर और सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षाएं 28 नवंबर से आयोजित होंगी।
पढ़ें: बिना आधार अब नहीं दे पाएंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक महेंद्र उत्तम ने बताया कि बीटेक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पासआउट छात्र-छात्राओं में जिनको कैरीओवर परीक्षा देनी है वो एक हजार रुपये प्रति विषय फीस जमा करते हुए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट 20 नवंबर तक संस्थान में उपलब्ध करा दें।
पढ़ें: NCERT Doctoral Fellowships 2017 के लिए 8 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
इसके बाद 25 नवंबर तक कैरीओवर का फॉर्म जमा करने पर एक हजार रुपये विलंब शुल्क भी जमा करना पड़ेगा।