फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET: डायरेक्ट लिंक हुआ एक्टिव, यहां देखें अपने परिणाम

Sat, 08 Feb 2020 09:19 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uptet
विज्ञापन

UPTET 2019: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2020 - Uttar Pradesh Teacher Eligibilty Test) ने परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 तक यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोनावायरस से पहले इन खतरनाक वायरसों ने दहलाई दुनिया, कुछ अब भी हैं लाइलाज

  • बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
  • इस परीक्षा का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया गया था। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
  • समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई थी। ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
  • सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परिणाम में प्राथमिक स्तर में 70 फीसदी और उच्च प्राथमिक स्तर में 89 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। 
  • प्राथमिक स्तर के टीईटी में पंजीकृत 1083016 परीक्षार्थियों में से 990744 परीक्षा में शामिल हुए। 
  • इसमें 294635 पास हुए, इस प्रकार परिणाम 29.74 फीसदी रहा। 
  • वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत 573322 में से 523972 परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 60068 पास हुए। इस प्रकार 11.48 फीसदी ही पास हुए।
  • 13 जनवरी को उत्तर कुंजी जारी कर आपत्ति मांगी गई। 1034 आपत्तियों पर विचार कर विशेषज्ञों की जांच के बाद 31 जनवरी को संशोधित आंसर की जारी की गयी। परिणाम सात फरवरी को घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कौन हैं भूपेंद्र कुमार दत्ता? संसद में पीएम मोदी ने इसलिए किया जिक्र...

विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें