फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी 2026: सर्टिफिकेट में हो गई है गलती? इन चार डिटेल्स को करा सकते हैं ठीक, जानें प्रक्रिया और शुल्क

Sat, 26 Sep 2026 11:58 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीटीईटी 2026 के सर्टिफिकेट में अगर किसी जानकारी में गलती हो गई है, तो उम्मीदवार उसमें सुधार करा सकते हैं। प्रमाणपत्र में नाम, जन्मतिथि समेत निर्धारित विवरणों में संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को तय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना

विज्ञापन
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 क्वालिफाई कर चुके हैं और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लिया है, लेकिन उसमें नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि या कैटेगरी जैसी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट में correction की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर संशोधित सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने इसके संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

इन डिटेल्स में करा सकते हैं सुधार

UPTET 2026 के सर्टिफिकेट में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी में गलती होने पर अभ्यर्थी उसमें correction करा सकते हैं। सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी टीईटी आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण के आधार पर तैयार की गई है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग/कैटेगरी में सुधार कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

कितना लगेगा शुल्क?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 सर्टिफिकेट में सुधार के लिए 200 रुपये संशोधन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क संशोधित सर्टिफिकेट जारी करने के लिए ऑनलाइन जमा करना होगा। आयोग के अनुसार, सर्टिफिकेट में एक बार संशोधन के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

कैसे करें संशोधन?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल certificates.upessc.org पर जाएं।
  • यहां अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Request Correction विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब जिस जानकारी में गलती है, उसे सही विवरण के साथ दर्ज करें।
  • इसके बाद निर्धारित संशोधन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद correction application को Submit कर दें।
  • आवेदन सबमिट होने के बाद उसका रिकॉर्ड/रसीद सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन

इस साल कैसा रहा परिणाम?

यूपीटीईटी में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 80.07 फीसदी यानी 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 71.85 फीसदी यानी 7,59,513 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

कार्यरत शिक्षकों की बात करें तो प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 76.29 फीसदी यानी 93,387 शिक्षक सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 फीसदी यानी 1,13,384 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें