इस साल कैसा रहा परिणाम?
यूपीटीईटी में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 80.07 फीसदी यानी 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 71.85 फीसदी यानी 7,59,513 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
कार्यरत शिक्षकों की बात करें तो प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 76.29 फीसदी यानी 93,387 शिक्षक सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 फीसदी यानी 1,13,384 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं।