उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2020 - Uttar Pradesh Teacher Eligibilty Test) की फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न पत्रों के हर सेट के लिए ये आंसर-की जारी की गई है। ये आंसर-की यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्न पत्र के सेट से संबंधित आंसर-की देख सकते हैं। आंसर-की देखने व डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में भी दिए गए हैं।
यूपीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की 14 जनवरी 2020 को जारी की गई थी। इसके बाद 17 जनवरी तक अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब उन आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम रूप से आंसर-की जारी की गई है। इसी के आधार पर परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 तक यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के अंदर।
ये भी पढ़ें : IGNOU MBA & B.Ed Admission 2020: आज से कर सकते हैं आवेदन, देखें परीक्षा का शेड्यूल
बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा, आंसर-की, परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर सकते हैं।
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया गया था। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई थी। ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
UPTET Primary Level Final Answer Key के लिए यहां क्लिक करें।
UPTET Upper Primary Level Final Answer Key के लिए यहां क्लिक करें।