फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET उम्मीदवारों को राहत, अब भरना होगा एक ही फॉर्म

Wed, 30 Oct 2019 11:27 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन की शुरुआत एक नवंबर 2019 से हो रही है। इस बार उम्मीदवारों को इस परीक्षा में राहत दी गई है। टीईटी के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इस बार से ये बदलाव किया है।

विज्ञापन


यानी अगर उम्मीदवार टीईटी के दोनों पेपर्स की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे। एक ही आवेदन के जरिए दोनों पेपर्स का विकल्प भरकर इनकी परीक्षा दे सकेंगे। अब तक उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता था। हालांकि आवेदन शुल्क अलग-अलग ही भरने पड़ेंगे। प्रवेश पत्र भी अलग-अलग जारी होंगे।

नहीं मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका

यूपी टीईटी के लिए उम्मीदवार बेहद सावधानी से आवेदन करें। क्योंकि एक बार किए गए ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर कोई गलती रह गई तो आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : NEP: एक ही संस्था से नियंत्रित होंगे सभी राज्यों के स्कूल बोर्ड, आसान होगी परीक्षा

क्या है आवेदन शुल्क

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग : एक पेपर के लिए 600 रुपये, दोनों के लिए  1200 रुपये।
  • एससी एसटी : एक पेपर 400, दोनों के लिए 800 रुपये।
  • दिव्यांग श्रेणी : एक पेपर 100 और दोनों के लिए 200 रुपये।

ऑनलाइन आवेदन एक से 20 नवंबर 2019 तक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : शिक्षकों को लेकर जारी हुआ जरूरी निर्देश, उल्लंघन किया तो रद्द हो सकती है मान्यता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें