फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Fri, 07 Nov 2025 03:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Exam City Slip 2025: यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
शहर सूचना पर्ची - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।  

विज्ञापन

इतने पदों पर होगा चयन

ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर के कुल 283 पदों पर चयन हेतु मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लखनऊ जनपद में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर के कुल 333 पद भरे जाएंगे। स्टेनोग्राफर पदों के लिए मुख्य परीक्षा उसी दिन 16 नवंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक लखनऊ जनपद में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने का ध्यान रखें और परीक्षा सिटी स्लिप के अनुसार तैयारी करें।

आयोग ने उम्मीदवारों को बताया है कि उनकी परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। लेकिन इसे देखने के लिए उम्मीदवारों को पहले मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क जमा किए परीक्षा जनपद की सूचना नहीं देखी जा सकती।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सूचना मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से यथासमय जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही वे अपनी परीक्षा जनपद और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और आंसर-की सेक्शन या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • स्लिप को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें