6 और 7 सितंबर को दो पालियों में हुई परीक्षा
परीक्षा 6 और 7 सितंबर को राज्यभर में आयोजित की गई, जिसमें दो अलग-अलग पालियों में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, कुल प्राप्तांक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियाे शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
परीक्षा में आम तौर पर प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग से पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान में भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संविधान और वर्तमान घटनाएं शामिल होती हैं। गणित में अंकगणित और सरल गणना, विज्ञान में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान, जबकि भाषाओं में व्याकरण, शब्दावली और तर्कशक्ति के सवाल आते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार अपना PET रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते हैं:
- सबसे पहले upsssc.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर PET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरें।
- Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे अपने पास रख लें।