फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET: यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें ऑनलाइन ऑब्जेक्शन

Mon, 15 Sep 2025 10:05 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 तक ही जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कर दें, क्योंकि इस तारीख के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


यूपीएसएसएससी ने साफ कहा है कि आपत्तियां केवल एक बार ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकती हैं। 17 सितंबर के बाद लिंक स्वतः बंद हो जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपनी आपत्ति और शुल्क जमा कर लें।

प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। उम्मीदवार चाहें तो एक से अधिक प्रश्नों पर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल जरूरी होंगे।

6 और 7 सितंबर को हुई थी परीक्षा

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को चार पालियों में राज्य के 48 जिलों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य

आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के साथ संबंधित प्रमाण दस्तावेज की PDF (5MB से कम आकार) अपलोड करनी होगी। किसी अन्य माध्यम (डाक, ईमेल आदि) से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

UPSSSC PET Marking Scheme: यूपी पीईटी अंकन योजना

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।

UPSSSC PET Answer Key Download: आपत्ति दर्ज करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां Important Announcement वाले सेक्शन में शिफ्टवार डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के अनुसार दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका नंबर और कारण लिखें। आप एक या अधिक प्रश्नों के लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए ऑनलाइन 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
  • यदि आवश्यक हो तो संबंधित दस्तावेज की PDF फाइल (5MB से कम) अपलोड करें।
  • सारी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद आपत्ति को सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें