UPSSSC PET Admit Card Download: इन तीन तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं यूपी पेट का एडमिट कार्ड
जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे यहां बताए तीन तरीकों से अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
पहला तरीका: वेबसाइट के जरिए
इस तरीके से प्रवेश पत्र हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
दूसरा तरीका: मोबाइल ऐप
गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी ने हाल ही में अपना मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। आयोग ने कहा है कि यूपीएसएसएससी पेट समेत आगामी सभी भर्तियों और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट, परिणाम, सिटी स्लिप और यहां तक कि एडमिट कार्ड भी अब ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। आप ऐप में लॉगिन करके भी अपना प्रवेश पत्र मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
तीसरा तरीका: ईमेल पर मिले लिंक के माध्यम से
आयोग ने कहा है कि परीक्षार्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर प्रवेश पत्र निर्गत होने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, ईमेल में प्रवेश पत्र डाउनलोड करन के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। आप इस लिंक की मदद से भी अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र, पानी की बोतल, मास्क और बॉलपॉइंट पेन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़ा जाएगा।