UPSSSC Final Result 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट / इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपा रिजल्ट देख सकते हैं।
जूनियर सहायक पद के लिए हुई परीक्षा के अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। UPSSSC की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है, उसके बाद साक्षात्कार होता है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें UPSSSC जूनियर असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट 2021
-सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको फाइनल रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ दिखाई देगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।