UPSEE Result 2020:डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा( UPSEE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। M Pharm व M Arch परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर व एप्लीकेशन नंबर के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
एकेटीयू( AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 10 मई से लेकर अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी थी। यह परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई थी। 20 सितंबर को यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए कई पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया था।
UPSEE 2020 रिजल्ट ऐसे चेक करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in है।
-यहां आपको एम फॉर्मा व एम आर्क परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-आप अपने एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी के जरिए लॉग इन करें।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।